मुख्य समाचार

छाल पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब की जप्ती……

देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल पर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज़ पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

छाल पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब की जप्ती……

 जय जोहार इंडिया TV न्यूज़ पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 17/03/2024 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर छाल पुलिस द्वारा ग्राम गड़ईनबहरी में रामकुमार यादव के घर पर छापेमार कार्यवाही किया गया ।

थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामकुमार राठिया अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है, रेड कार्यवाही में संदेही रामकुमार यादव से से पांच नग दो दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा हुआ कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है । आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखा होना पाए जाने पर थाना छाल में आरोपी रामकुमार यादव पिता सहसराम यादव उम्र 42 साल निवासी गड़ईनबहरी थाना छाल के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस , उप निरी. मदन पाटले, सहा. उप. निरी. कैलाश दुबे, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्रपाल जगत, प्रबंध राठिया, तेजभवन कंवर शामिल थे ।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!