मुख्य समाचार
ग्राम कटाईपाली सी में जसगीत झांकी स्पर्धा का हुआ आयोजन ग्राम केवाली की जस झाँकी पार्टी रही विजेता
छत्तीसगढ़

ग्राम कटाईपाली सी में जसगीत झांकी स्पर्धा का हुआ आयोजन
ग्राम केवाली की जस झाँकी पार्टी रही विजेता
छाल / धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटाईपाली सी में धूमधाम से शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है जिसमें आज नवरात्रि के सप्तम दिवस जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आए हुए सभी जस झाँकी मण्डलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी ।




