मुख्य समाचार
छाल तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों का क्या है जिम्मेदारों से नाता……?? जो कभी रोक लगे गए थे वो भी कार्य प्रभारी के आने पर प्रारंभ
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
छाल तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों का क्या है जिम्मेदारों से नाता……??
जो कभी रोक लगे गए थे वो भी कार्य प्रभारी के आने पर प्रारंभ
जय जोहार इंडिया TV न्यूज :- प्रशासनिक अधिकारी अगर ठान ले कि उनके राजस्व क्षेत्र में एक भी अतिक्रमण ना हो तो चाहे कितना भी पहुंच वाला व्यक्ति क्यों ना हो उसके द्वारा अतिक्रमण कदापि नहीं किया जा सकता, जो कि एक वर्ष पूर्व छाल नायब तहसील महेंद्र लहरें के द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों पर बेदखली और निर्माण कार्य कर रोक की कार्यवाही किया गया था जो कि उनके जाने के बाद अब रुके हुए कार्य चालू हो गए है।

*शिकायत पर कार्यवाही आखिर क्यूं करना नहीं चाहते जिम्मेदार*
*पहला मामला* छाल तहसील अंतर्गत ग्राम हाटी में हाटी से पुरुंगा मार्ग में कच्ची मार्ग को अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत पर छाल प्रभारी तहसीलदार भोज कुमार डहरिया द्वारा पटवारी को भेजकर निर्माण कार्य में रोक लगाया गया था जिसके बाद भी मकान का छत का ढलाई किया गया, आखिर अवैध अतिक्रमण को प्रशासन का कोई भय नहीं वही हल्का पटवारी संतोष पाल द्वारा छत ढलाई हो रहा था तो एकबार भी रोक नहीं लगाया गया, यह जिम्मेदारी की साफ तौर से लापरवाही दिखाई दे रही है।




