मुख्य समाचार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो युवक को धर पकड़ भेजा रिमांड पर
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो युवक को धर पकड़ भेजा रिमांड पर
पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
जय जोहार इंडिया TV पुलिस डेस्क खबर *17 अक्टूबर, रायगढ़* । दिनांक 13.10.2024 को थाना कोतरारोड़ प्रार्थी इसरार खान, निवासी नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसरार ने बताया कि मारपीट की घटना में रियाज खान बुरी तरह घायल है, जिसका उपचार वर्तमान में जिंदल अस्पताल पतरापाली में चल रहा है।

प्रार्थी के अनुसार, घटना की जानकारी उनके भाई के मित्र कैलाश द्वारा 13 अक्टूबर सुबह 05:00 बजे दी गई, जब उसने फोन पर बताया कि रियाज खान को भानुप्रताप अस्पताल लाया गया है। इसरार खान और उनकी मां अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रियाज खान के सिर, कान और आंखों पर गंभीर चोटें हैं । रियाज खान के दोस्त प्रकाश जाते और कुणाल पटेल भी इस घटना में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि 13 अक्टूबर 2024 के करीब 02:30 बजे रियाज खान के साथ रायगढ़ से लौट रहे थे, तब सरायपाली ओवर ब्रिज के पास कोसमपाली निवासी समीर उर्फ राजा चौहान, और बंटी चौहान समेत अन्य आरोपियों ने उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे और मुक्कों से रियाज खान पर हमला किया।




