मुख्य समाचार

विश्व आदिवासी दिवस पखवाड़ा धूम धाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन 

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पखवाड़ा धूम धाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

 

रायगढ़ : धरमजयगढ़ नगर में विश्व आदिवासी के दिवस पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से ढोल बाजे गाजे आदिवासी परंपरागत नृत्य के द्वारा बृहद रैली निकाली गई
एवं विभिन्न प्रकार के मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम सामूहिक नृत्य एवं विभिन्न कलाओं की बालक बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। समाज के प्रवीण सूची में शामिल 10वीं 12वीं k छात्र-छात्राओं को सम्मानित और देश प्रदेश स्तर में जो आदिवासी बालक बालिका खेल के क्षेत्र में जिला और प्रदेश का नाम बड़ाया है उनको भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष कर हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के माता बहनों बालक बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की विशेषता रही की आदिवासी समाज की एकता दिखी है साथ ही विशेष निश्चित वेशभूषा में सुशोभित हो रहे थे
बिरसा मुंडा की जय कारा के साथ एवं जल जंगल जमीन पर हमारा हक है जैसे संवैधानिक नारों के साथ पूरी आदिवासी गाना में पूरा शहर गूजायमान रहा, जिसमें कई समाज प्रमुखों द्वारा में समाज को एकजुट होने की बात कही गई और सभी एक शुर में “एक तीर एक कमान – सब आदिवासी एक समान” की गूंज सुनाई दी। जिसमें क्षेत्र आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!