मुख्य समाचार
बंगरसुता में ‘माँड़ सरोवर क्रिकेट प्रतियोगिता’ का भव्य समापन: जाने कौन टीम बनी चैंपियन…..
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
बंगरसुता में ‘माँड़ सरोवर क्रिकेट प्रतियोगिता’ का भव्य समापन: जाने कौन टीम बनी चैंपियन…..
रायगढ़/बंगरसुता: ग्राम बंगरसुता में आयोजित ‘माँड़ सरोवर ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट क्लब (MSCC)’ टूर्नामेंट का बीती शाम भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विजेता और पुरस्कारों की बौछार
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हाटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
प्रथम पुरस्कार (विजेता): हाटी – ₹25,001 एवं ट्रॉफी
-
द्वितीय पुरस्कार (उप-विजेता): कूड़ेकेला – ₹15,001 एवं ट्रॉफी
-
तृतीय पुरस्कार: पूछियापाली – ₹10,001 एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: बांसाझार – ₹5,001 एवं ट्रॉफी
खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन
टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया:

-
मैन ऑफ द सीरीज: अनीश चौहान (बरबसपुर) – 248 रन और 9 विकेट (₹2,100)
-
बेस्ट बैटर: मयंक राजपूत (कूड़ेकेला) – 173 रन (₹501)
-
बेस्ट बॉलर: राजेंद्र राठिया (हाटी) – 9 विकेट (₹501)
ऑलराउंडर खिलाड़ी: रोशन राठिया (पूछियापाली) – 143 रन और 7 विकेट (₹501)
-
बेस्ट फील्डर: पालन सिंह राठिया (हाटी) – ₹501
-
बेस्ट कीपर: विकेट राठिया (बंगरसूता) – ₹501
-
फाइनल मैन ऑफ द मैच: दीपक (हाटी) – ₹1,100
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया जी के प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर जी मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ डॉ. विक्रम राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती भारती राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गा राठिया, सरपंच श्रीमती सावित्री राठिया, सुरेंद्र राठिया, अवध राठिया और चितेश साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने जताया आभार
आयोजक समिति MSCC बंगरसुता ने टूर्नामेंट की सफलता पर खुशी जाहिर की। समिति के सदस्यों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
”आप सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। खेल के दौरान हुई किसी भी भूल-चूक के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। हम वादा करते हैं कि अगले वर्ष इससे भी भव्य और बेहतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।”
विज्ञापन क्रिकेट प्रतियोगिता धरमजयगढ़




