मुख्य समाचार

खम्हार ग्रामीण बैंक में देर रात बड़ी सेंधमारी, मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिलने से इलाके में हड़कंप

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,खम्हार

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: खम्हार ग्रामीण बैंक में देर रात बड़ी सेंधमारी, मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिलने से इलाके में हड़कंप

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़/​धरमजयगढ़/खम्हार :- क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। बैंक में हुई इस बड़ी वारदात की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में हड़कंप का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीण बैंक के पास से गुजरे, तो उनकी नजर बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार पर पड़ी। दरवाजे का ताला टूटा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बैंक कर्मियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस की सघन जांच जारी

​सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने बैंक परिसर को अपने घेरे में ले लिया है और बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बैंक के अंदर लॉकर या कैश काउंटर के साथ कितनी छेड़छाड़ हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि बैंक अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड मिलान के बाद ही की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और बैंक प्रबंधन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है। सघन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरों ने बैंक के भीतर कितनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया है या यह केवल चोरी की एक नाकाम कोशिश थी।

 

बने रहें हमारे साथ, इस खबर पर पल-पल की अपडेट जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!