धरमजयगढ़ अनुविभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले, SDM ने जारी किया आदेश; देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
धरमजयगढ़ अनुविभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले, SDM ने जारी किया आदेश; देखें पूरी सूची
रायगढ़/धरमजयगढ़ प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा पटवारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसडीएम (SDM) कार्यालय से जारी ताजा आदेश के अनुसार, अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले 27 पटवारियों के कार्यक्षेत्र में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय
जारी आदेश क्रमांक 561/अ.वि.अ./का.गो./2026 के अनुसार, न्यायालयीन और कार्यालयीन कार्यों के बेहतर संपादन के लिए यह तबादला सूची जारी की गई है। इसमें धरमजयगढ़, छाल और कापू तहसील के विभिन्न हलकों के पटवारी प्रभावित हुए हैं। कई पटवारियों को उनके वर्तमान हल्के के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।


तत्काल प्रभाव से संभालेंगे कार्यभार
एसडीएम प्रवीण (SDM धरमजयगढ़) द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, तहसीलदार धरमजयगढ़/छाल/कापू और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सूचनाार्थ भेज दी गई है। सभी संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन नियत स्थान पर कार्य करना सुनिश्चित करें।

क्षेत्र में चर्चा है कि इस फेरबदल से राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और आम जनता को अपने लंबित कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी।



