मुख्य समाचार

ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, रायगढ़ छाल जिले के छाल थाना क्षेत्र से आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बहेरामार से हाटी की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 9 बजे की है। बहेरामार तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक हाटी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान हाटी रेलवे क्रासिंग के पास मोटरसाइकिल चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे सामने ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल

​दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने बिना वक्त गंवाए दोनों घायलों को संभाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया।

घायलों की स्थिति और पहचान

​घायलों में से एक युवक बहेरामार का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं, दुर्घटना का शिकार हुआ दूसरा युवक पुरूंगा तेलीपारा का रहने वाला है, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद छाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!