मुख्य समाचार

बनहर में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान; सांसद राधेश्याम राठिया के हाथों मिला 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार

छत्तीसगढ़

बनहर में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान; सांसद राधेश्याम राठिया के हाथों मिला 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार

छाल : ​संकुल केंद्र बनहर अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर बनहर में आज शिक्षा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी होनहार विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि माननीय सांसद राधेश्याम राठिया जी के हाथों सम्मानित किया गया।

सरपंच ने पूरा किया अपना वादा​

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बनहर के सरपंच हलधर राम सिदार ने पूर्व में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के दौरान यह घोषणा की थी कि जो भी बच्चे कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक लाएंगे, उन्हें 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सांसद महोदय के हाथों पुरस्कृत कराया जाएगा।​आज अपनी इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए सरपंच महोदय ने सभी योग्य विद्यार्थियों को 10,000 रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।

5वीं और 8वीं के होनहारों को भी मिला मान​

सरपंच सिदार की इस अनूठी पहल का दायरा केवल हाईस्कूल तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने ग्राम पंचायत बनहर के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के कक्षा 5वीं और 8वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। इन नन्हें होनहारों को भी सांसद महोदय के हाथों 1-1 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।समारोह में कुल 19 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

​पुरस्कार वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शाला परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया सहित उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया और बच्चों को प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

​”आज के बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। ग्रामीण अंचल के बच्चों को इस तरह प्रोत्साहित करना बेहद सराहनीय पहल है। इससे अन्य छात्रों में भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी।”— राधेश्याम राठिया, सांसद​​

इस भव्य समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से रजनी राठिया (जिला पंचायत सदस्य), डोलनारायण पटेल (छाल मंडल अध्यक्ष), गीता शुभम अग्रवाल ​(बीडीसी प्रतिनिधि), रमेश अग्रवाल (भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष), रोहिणी चंद्रा सहित उपसरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!