मुख्य समाचार

एडू से छाल 4.5 किमी की जर्जर सड़क बनी जी का जंजाल: टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर न मिलने से जनता परेशान

छत्तीसगढ़

एडू से छाल 4.5 किमी की जर्जर सड़क बनी जी का जंजाल: टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर न मिलने से जनता परेशान

 

​छाल : एडू – छाल मार्ग की बदहाली से हर कोई वाकिफ है इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और रोजाना लगने वाले लंबे जाम ने अब एक नया और पेचीदा मोड़ ले लिया है। सड़क मरम्मत के लिए गत 28 जुलाई को टेंडर फाइनल हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। नतीजा यह है कि सड़क की मरम्मत का काम पूरी तरह ठप पड़ा है।

एसईसीएल की उदासीनता और जनता का आक्रोश

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टेंडर होने से पहले एसईसीएल द्वारा कम से कम गड्ढों को भरकर सड़क को चलने योग्य बना दिया जाता था। लेकिन अब टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर एसईसीएल ने भी सड़क की सुध लेना छोड़ दिया है और वर्क ऑर्डर न मिलने के कारण ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा है।

​”टेंडर न होना ही बेहतर था”

इस प्रशासनिक सुस्ती से त्रस्त लोगों का दर्द छलक उठा है। लोगों का कहना है कि “जब टेंडर नहीं हुआ था, तब कम से कम गड्ढों को भरी जा रही थी, लेकिन अब टेंडर होना हमारे लिए जी का जंजाल बन गया है।” क्षेत्र में यह चर्चा भी आम हो गई है कि कहीं इस देरी के पीछे कोई राजनीतिक खेल तो नहीं खेला जा रहा है, जिस तरह से टेंडर होने पर श्रेय लेने वालों की होड़ लग गयी थी जिसका खामियाजा आम जनता, राहगीर और कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है।

व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर

सड़क पर लगातार लग रहे जाम के कारण स्थानीय दुकानदारों का कारोबार चौपट हो गया है। दुकानदार गौतम चक्रधारी और संजय प्रजापति ने बताया कि भीषण जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।

​परेशान हाल लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल वर्क ऑर्डर जारी कराकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि इस मुसीबत से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!