मुख्य समाचार

मांड नदी के पास झुंड से बिछड़ा हाथी का नन्हा शावक, मां से मिलाने में जुटी वन विभाग की टीम

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

मांड नदी के पास झुंड से बिछड़ा हाथी का नन्हा शावक, मां से मिलाने में जुटी वन विभाग की टीम

​

छाल वन परिक्षेत्र के ग्राम रिलों की घटना, रात में फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने दी सूचना

धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल वन परिक्षेत्र के ग्राम रिलों में बीती रात हाथियों के झुंड से एक नन्हा शावक बिछड़ गया। मांड नदी के किनारे स्थित धान के खेतों में हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में ग्रामीणों और वन अमले के बीच हलचल तेज हो गई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिलों के किसान रात के समय अपनी धान की फसलों की सुरक्षा और रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान हाथियों का एक बड़ा दल मांड नदी के समीप पहुंचे खेतों में दाख़िल हुआ। अंधेरे और आवाजाही के बीच एक छोटा हाथी शावक अपने झुंड से कटकर खेतों में ही छूट गया।

​ग्रामीणों ने जैसे ही अकेले पड़े शावक को देखा, उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही छाल वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर नन्हे शावक को उसकी मां और झुंड से सुरक्षित मिलाने के प्रयास (रेस्क्यू ऑपरेशन) में लगी हुई है। वन अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को जंगल से लगे नदी और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!