मुख्य समाचार

आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को लेकर धरमजयगढ़ में 29 नवंबर को अहम बैठक, तीन चरणों के प्रदेशव्यापी आंदोलन की बनेगी रणनीति

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को लेकर धरमजयगढ़ में 29 नवंबर को अहम बैठक, तीन चरणों के प्रदेशव्यापी आंदोलन की बनेगी रणनीति

 

32% आरक्षण की बहाली, परिसीमन में प्रतिनिधित्व, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर होगी चर्चा

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़। आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक पहचान एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज धरमजयगढ़ द्वारा रविवार, 29 नवंबर 2026 को आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक शाम 4 बजे राठिया भवन, धरमजयगढ़ में होगी।

 

बैठक में परिसीमन के दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधित्व की रक्षा, 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली, आदिम जाति कल्याण विभाग के नाम परिवर्तन, समान नागरिक संहिता (UCC) एवं आदिवासी पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामसभा की विधिसम्मत अनुमति के बिना कोल ब्लॉक आवंटन एवं खनन गतिविधियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने तथा जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए संवैधानिक अधिकारों के तहत संगठित प्रयास करने की रणनीति बनाई जाएगी। धरमजयगढ़ स्थित बिरसा मुंडा चौक में प्रतिमा स्थापना का विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल है।

तीन चरणों में होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

 

समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। प्रथम चरण में 1 दिसंबर को क्षेत्रीय विधायक को ढोल-नगाड़ों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण में 9 दिसंबर को छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्रियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

सर्व आदिवासी समाज ने सामाजिक पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं समस्त सामाजिक बंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि गांव-गांव तक जनजागरण पहुंचाकर समाज के अधिकारों की लड़ाई को संगठित और प्रभावी बनाया जा सके।

 

एकजुटता ही ताकत, अधिकारों की रक्षा ही संकल्प।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!