मुख्य समाचार
कार्यकर्ताओं की परिश्रम का परिणाम है लैलूंगा विधानसभा में पुनः कांग्रेस का परचम लहराया- विधायक विद्यावती सिदार
जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV “”” न्यूज नेटवर्क पर बने रहे हमारे साथ
जय जोहार इंडिया TV
कार्यकर्ताओं की परिश्रम का परिणाम है लैलूंगा विधानसभा में पुनः कांग्रेस का परचम लहराया- विधायक विद्यावती सिदार
सतीश चौहान लैलूंगा
रायगढ़ लैलूंगा परिवर्तन रहा परंतु इस बार पुनः कांग्रेस का परचम लहराया सारा श्रेय कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता को जाता है नवनिर्मित विधायक के नगर आगमन पर लैलूंगा सांस्कृतिक भवन में कांग्रेस की धन्यवाद बैठक आहूत हुआ।इस दौरान लैलूंगा के नवनिर्वाचित विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार भी मौके पर पहुंचे।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार का माला एवं पुष्पगुच्छ पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक विद्यावती सिदार ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का पुष्प गुच्छ चरण स्पर्श कर मान सम्मान किया और हर कार्यकर्ता और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।उन्होंने कहा कि बिजली,पानी और सड़क सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाए जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर निराकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और बिना कार्यकर्ता के राजनीति कभी सफल नही होती।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिश्रम है कि लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विधायक बनी है और इसके लिए कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में कोई कोर कसर नहीं होगी।उन्होंने कहा कि लैलूंगा में हर क्षेत्र विकास कार्य किए जायेंगे और भाईचारा कायम किया जायेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा, उपाध्यक्ष लखन सारथी,ओमप्रकाश पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र धुर्वे सभी प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

