मुख्य समाचार

कार से मिले 6 लाख के ज़ेवर….कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज नेटवर्क 

कार से मिले 6 लाख के ज़ेवर….कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज/रायगढ़:- रायगढ़ के पुराना शनि मंदिर रोड पर अनावेदक से संदिग्ध चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब 6 लाख रुपए  का धारा 102 CrPC के तहत कार्रवाई कर जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। जहां पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओड़िशा पासिंग ऑल्टो कार OR 17 J 9876 को रोक कर चेक किया गया जिसमें भारी मात्रा में चांदी के नए आभूषण- चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी रखे हुए थे,वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बताया जिससे वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने नोटिस दिया गया। जुगल के पास आभूषणों का कोई रसीद नहीं मिली। लिहाजा जुगल को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!