मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी….जाने किस क्षेत्र में होगी बरसात

देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल पर

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी….जाने किस क्षेत्र में होगी बरसात

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़ :- रायपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है।

इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा।

हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

वहीं 17 और 18 मार्च को भी ओलावृष्टि की गतिविधि जारी रहने वाली है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में भी 19 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों में 16 से 20 मार्च तक चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गयाआंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।

गाजियाबाद नोएडा में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की सी मध्यम बारिश की गई है।

जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

उड़ीसा के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जाएगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा सकता है।

केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में भी हल्की सी मध्यमें बारिश दर्ज की जा सकती है।

इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं महाराष्ट्र गोवा में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!