मुख्य समाचार

महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवा….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

ग्राम रेगडा में 08 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवा….

 

   जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क *20 अप्रैल रायगढ़* । कल दिनांक 19/04/2024 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वारंट पतासाजी के लिए थाने के स्टाफ को ग्राम रेगडा, लामीदहरा गोर्वधपुर की ओर रवाना किया गया था । इसी दरम्यान ग्राम रेगडा में चक्रधरनगर पुलिस को मुखबीर से जुबानी सूचना मिला कि ग्राम रेगडा का सुरज तिग्गा रेगडा तथा आसपास में अवैध रूप से महुआ करता है और आज भी बिक्री के लिए महुआ शराब रखा है । सूचना पर स्टाफ द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर गवाहों के साथ जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति संदिग्ध युवक को महुआ शराब ब्रिकी करते पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम- *सुरज तिग्गा पिता दशरथ तिग्गा उम्र 24 वर्ष साकिन छोटे रेगडा सलीहापारा थाना चक्रधरनगर* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने दो दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक 4 बाटल में पूरा भरा *कुल 08 लीटर महुआ शराब किमती ₹1,600/-* का जप्त किया गया । आरोपी सूरज तिग्गा के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान एवं हमराह स्टाफ शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!