मुख्य समाचार
जिप सदस्य के सम्मान समारोह में उमड़ी जन सैलाब देव तुल्य कार्यकर्त्ताओं ने हमेशा मेरी कार्य करने कि छमता को ऊर्जा दिया है – सालिक साय
(कीदा ) छत्तीसगढ़, रायगढ़, जशपुर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
जिप सदस्य सालिक साय के सम्मान समारोह में उमड़ी जन सैलाब
देव तुल्य कार्यकर्त्ताओं ने हमेशा मेरी कार्य करने कि छमता को ऊर्जा दिया है – सालिक साय
कार्यकर्ताओं के इस सम्मान से अभिभूत हुवे सालिक
जय जोहार इंडिया TV न्यूज डेस्क खबर- जशपुर / भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के बेमिशाल पांच वर्ष का जशपुर जिला पंचायत सदस्यीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांसाबेल में
रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम स्व अटल विहारी वाजपेयी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओ से भरे प्रागण में सभी कार्यकर्ताओ ने सालिक साय के नेतृत्व में विगत के वर्षो में हुवे समस्त चुनाव में दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करते हुवे भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की बात कहते नजर आये।
सम्मान समारोह में आये कार्यकर्त्ताओं का कहना था की जब जिले के तीनो विधानसभा में कांग्रेस के विधायक थे तब भी उनके लिए जिला पंचायत से लेकर सड़क में उतरकर लड़ाई करने वाले नेता सालिक साय ही थे।
कार्यकर्ताओ ने अपने नेता सालिक साय का फुल मालाओ से लादकर स्वागत और सम्मान करते हुवे कहा कि जिले में सालिक साय एसा मिलनसार नेता का चेहरा बनकर उभर चुके है , सालिक साय वर्तमान में जननेता बन चुके है उनसे क्षेत्र का हर एक कार्यकर्ता निसंकोच मुलाकत कर अपनी समस्या बता उसका निराकरण भी करवा लेता है वर्तमान में सालिक जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ प्रदेश भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के भी पद में विराजमान होकर अनुसूचित जनजाति एव सभी वर्ग के हितो के लिए कार्य कर रहे है, हर किसी से सहजता और मतदाताओं से जुड़ने की क्षमता के कारण वे क्षेत्र में जननेता के रूप में उभरते नजर आ रहे है।




