मुख्य समाचार

घरघोड़ा में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन- होम वोटिंग से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV, भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल 

घरघोड़ा में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन- होम वोटिंग से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- दिनांक 01/04/2024 को प्रशासनिक सभागार घरघोड़ा में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के पूर्व डाक मतपत्र (होम वोटिंग) से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया । अनुविभागीय अधिकारी (रा) घरघोड़ा की अध्यक्षता में तहसील घरघोड़ा के समस्त बी.एल.ओ. एवं पटवारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्रा द्वारा बी.एल.ओ. को अपने अपने मतदान केन्द्रों में 85+ एवं दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने के संदर्भ में जानकारी दी गयी।

श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (रा) रमेश कुमार मोर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न करवाने हेतु बी.एल.ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रशिक्षण में मनोज कुमार गुप्ता तहसीलदार घरघोड़ा, सहोदर राम पैंकरा ना. तहसीलदार, सहोरिक यादव ना. तहसीलदार, बलराम भगत, संजय कुमार पण्डा मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।।।

 

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!