मुख्य समाचार

बागबाहरा में धूम धाम से मनाई जाएगी “विश्व आदिवासी दिवस” समारोह…तैयारी शुरू

छत्तीसगढ़

गिरीश ध्रुव की रिपोर्ट

 

बागबाहरा में मनाई जाएगी “विश्व आदिवासी दिवस” समारोह

*सर्व आदिवासी समाज जिला महासमुंद,शासकीय अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी स्वयं सेवक संघ बागबाहरा एवं ऑल एसटी० एससी०वेल्फ० एसो० बागबाहरा की संयुक्त बैठक 23 जुलाई को आहूत की गई थी जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा घोषित 09 अगस्त को “विश्व आदिवासी दिवस” को युवाओं की थीम पर विशाल समारोह के रूप में मानने हेतु आदिवासी पारंपरिक रीति ,संस्कृति सभ्यता से अभिभूत विभिन्न नृत्य दल रेला – पाटा ,मादरी नृत्य, कर्मा आदि पारंपरिक नर्तक दलों द्वारा विशाल शोभा यात्रा सहित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन को सफल बनाने विस्तृत चर्चा की गई।

*आदिवासी समाज के महापुरुषों एवं समाज के पुरुधाओं को नमन करते हुए रैली निकाल कर शहर भ्रमण किए जाने पर सहमति बनाई गई। साथ ही आयोजन की पूर्व तैयारी में सर्व सम्मति से कार्यक्रम की आर्थिक बजट,राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाने हेतु जिला स्तरीय सहयोग प्रदान करने हेतु सहमति बनाई गई । वहीं देश के प्रत्येक राज्य में निरंतर हो रहे विभिन्न घटनाओं पर संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए महासमुंद जिले में घटित संवरा समाज के व्यक्ति का पुलिस प्रशासन के संरक्षण में मौत पर कड़ी निन्दा करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर क्रमश: चर्चा की गई।*

*सर्व आदिवासी समाज की आहूत आवश्यक बैठक में जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला महासमुंद भीखम सिंह ठाकुर जी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कमलेश ध्रुव जी,जिला उपाध्यक्ष धरम दीवान जी,जिला सचिव एस पी ध्रुव जी,कंवर पैंकरा समाज केंद्रीय महासभा जिलाध्यक्ष थानसिंह दीवान जी, जिलाध्यक्ष कमार समाज मोतीराम कमार जी,जिलाध्यक्ष भूंजिया समाज कौशल नेताम जी,जिलाध्यक्ष खंडिया समाज युवा प्रभाग संतोष कुमार खंडिया जी, ब्लाक अध्यक्ष बागबाहरा फूलसिंह ध्रुव जी,राज अध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज सुअरमार 02 राजकुमार पोडेटी जी,राजगोंड अध्यक्ष सुअरमार गौतम नेताम जी,राज अध्यक्ष खल्लारि ‘स’ बलराम ध्रुव जी, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद उदयभानु ध्रुव जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा प्रभाग हेमसागर बिंझवार जी,जिलाध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज युथ तरुण व्यवहार जी,उपाध्यक्ष ऑल एसटी० एससी० वेल० एसो०पंकज हरपाल जी, जिलाउपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग श्रीमति भूमिका ध्रुव जी,सुश्री लक्ष्मी ध्रुव जी,जनपद सदस्य माधव मांझी जी,शासकीय अनु० जन० अधिकारी कर्मचारी स्वयं सेवक संघ सचिव दौलत दीवान जी,हरिहर दीवान जी,मोहर सिंह दीवान जी,खेमराज दीवान जी,ईश्वर दीवान जी, एच आर दीवान जी, छत्तर सिंह ठाकुर जी, तुकेश्वर सिंह ध्रुव जी, बी एस नेतमा जी, टोपेश ध्रुव जी,मंगलूराम खंडिया जी,ईश्वर प्रसाद खंडिया जी,भोजराम जी,अजय दीवान जी,टिकेश्वर ध्रुव जी,द्वारका ध्रुव जी,मुकेश ठाकुर जी अध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज युवा प्रभाग ओमप्रकाश ध्रुव जी एवं जिला मीडिया प्रभारी अजय ध्रुव जी सहित सर्व आदिवासी समाज जन उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!