मुख्य समाचार
नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा आरोपी ने एचआर अफसर बताकर व्यवसायी की बेटी को नौकरी दिलाने का दिया था लालच
की दा, छत्तीसगढ़, रायगढ़,

पुलिस डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा
आरोपी ने एचआर अफसर बताकर व्यवसायी की बेटी को नौकरी दिलाने का दिया था लालच
जय जोहार इंडिया TV न्यूज*14 मई, 2025* । रायगढ़ के कोतरारोड़ क्षेत्र निवासी विजय कुमार गर्ग ने दो साल पहले अपनी बेटी को नौकरी दिलाने की उम्मीद में एक कथित एचआर अधिकारी को 7 लाख रुपये सौंप दिए थे, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। आखिरकार मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवदयाल तिवारी को पुलिस ने बिलासपुर से धरदबोचा और न्यायिक रिमांड पर भेजा है।




