मुख्य समाचार

बांधापाली में श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम: आज होगी पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा

छत्तीसगढ़

बांधापाली में श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम: आज होगी पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा

​छाल। ग्राम बांधापाली (छाल) में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कथा के विश्राम दिन जहाँ श्रद्धालुओं ने सुदामा चरित्र के मार्मिक प्रसंगों का आनंद लिया, वहीं SECL यूनियन इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष डी.एल. ग्वालवंशी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कथा स्थल पहुँचकर धर्म लाभ लिया। ग्राम बांधापाली (छाल) में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। कथा व्यास पंडित देवेन्द्र सतपथी (लिंजीर, बरमकेला) ने अपनी मधुर वाणी और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराया।

मंगलवार 12 मई को कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित्र एवं राजा परीक्षित मोक्ष का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता, भक्ति और समर्पण का संदेश दिया गया। कथा विश्राम के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के समापन अवसर पर बुधवार को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती हरि कुँवर पटेल हैं। आयोजन में कृष्णचन्द्र पटेल एवं श्रीमती जगरमती पटेल सहित समस्त पटेल परिवार — लाला राम, नारायण, योगेन्द्र, भरत एवं अन्य परिजनों का विशेष योगदान रहा।

पूरे आयोजन के दौरान ग्राम बांधापाली का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri