मुख्य समाचार
वनांचल ग्राम मदनपुर में मना शहादत दिवस पीला चाँवल, पीला गमछा से अतिथि स्वागत, पेशा कानून का ग्रामसभा आदिवासियों का सुरक्षा कवच–विधायक
छत्तीसगढ़,कोरबा,रामपुर क्षेत्र

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
वनांचल ग्राम मदनपुर में मना शहादत दिवस
पीला चाँवल, पीला गमछा से अतिथि स्वागत, पेशा कानून का ग्रामसभा आदिवासियों का सुरक्षा कवच–विधायक फूलसिंह राठिया
आदिवासी पुरखों के बताए रास्ते पर चलकर पिछड़ों का करेॅ सहयोग–रेणुका राठिया
जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों का बेदखली रोकने पेशा कानून लागू हो–दुबराज राठिया
जय जोहार इंडिया TV न्यूज कोरबा जिले के वनांचल ग्राम मदनपुर में शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान दिवस शहादत दिवस के रूप में *मुख्य अतिथि श्री फूलसिंह राठिया, विधायक विधान सभा क्षेत्र 20 रामपुर. अध्यक्षता श्रीमती कवित्री बाई राठिया सरपंच ग्राम पंचायत मदन पुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती, बीजमोती राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा, श्रीमती रेणुका राठिया सदस्य जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्र.01, तथा समस्त BDC, सरपंच व समाज प्रमुखों के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन हुआ
कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरदेव जी के पूजन और आदिवासी पुरखा शक्ति वीरनारायण का पूजन कर किया गया । अतिथियों का स्वागत पीला चावल का तिलक तथा पीला गमछा से पगड़ी बांधकर तथा नन्ही बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान से किया गया।

श्रीमती डाॅ.भावना राठिया ने स्वागत भाषण करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया। कार्यक्रम में श्री मनमोहन सिंह राठिया ने वीर नारायण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि गरीब आदिवासियों को भूख से बचाने के लिए नारायण सिंह ने गैर कानूनी कार्य कर अंग्रेजों से लोहा लेते हुए रक्षा किया और अंततः वे फाँसी पर चढ़ गए।

विशिष्ट अतिधि के आसंदी से बोलते हुए श्रीमती रेणुका राठिया ने कहा कि हमारे पुरखों के बताए रास्ते पर चल कर पिछड़े लोगों का सहयोग करें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुबराज राठिया ने जल, जंगल जमीन से आदिवासियों की बेदखली पर चिंता जताया व उपस्थित लोगों से पेशा कानून को पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपील की ।
मुख्य अतिथि विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने पेशा कानून के अंतर्गत ग्रामसभा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ग्राम सभा आदिवासियों का सुरक्षा कवच है। उन्होंने मंच से घोषणा किया कि मदनपुर के कटंग जंगल में बांध बनाकर लगभग 300 एकड़ पर सिंचाई कराई जाएगी।






