मुख्य समाचार
श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना दिवस
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना दिवस
जय जोहार इंडिया TV न्यूज आज 13 जनवरी का दिन गोंडवाना आंदोलन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज हुआ। अमूरकोट की पावन धरा पर ‘गोंडवाना गणतंत्र पार्टी’ का स्थापना दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। संघर्ष की इस विरासत को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक नए भविष्य का संकल्प लिया।”

“कार्यक्रम की शुरुआत गोंडवाना आंदोलन के जननायक और संगठन के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी को नमन करते हुए की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा वातावरण ‘जय सेवा, जय गोंडवाना’ के नारों से गुंजायमान रहा।”

“संगठन की मजबूती का प्रतीक ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु. तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी ने गौरव के साथ संगठन का ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।”
(राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश)
“जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के मुखिया तुलेश्वर मरकाम जी ने समस्त देशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा:
‘गोंडवाना की राजनीतिक लड़ाई का केंद्र आज का जागरूक युवा है। हमारा युवा अब अपने अधिकार, अपनी पहचान और अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर सजग हो चुका है। यह संघर्ष सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि स्वाभिमान का है।’“

“आज अमूरकोट में हुआ यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के बोए गए विचार आज एक वटवृक्ष बन चुके हैं। युवाओं की यह सजगता आने वाले समय में गोंडवाना की राजनीति को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है।

आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्थापना दिवस पर अमूरकोट की धरती जय सेवा के नारों से गूंज उठी। जननायक दादा हीरा सिंह मरकाम जी को नमन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम जी ने ध्वजारोहण किया।
मरकाम जी का संदेश साफ है— अब गोंडवाना की बागडोर सजग युवाओं के हाथ में है।।



