मुख्य समाचार

नवापारा टेन्डा पंचायत की नई पहल, प्रबुद्ध नागरिकों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

नवापारा टेन्डा पंचायत की नई पहल, प्रबुद्ध नागरिकों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर संतोष कुमार विशी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क – नवापारा टेन्डा पंचायत द्वारा गांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं शिक्षकों के सम्मान हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुत राम गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि धनश्याम गुप्ता एवं युवा सरपंच दौलत राठिया जी उपसरंपच श्रीमती तुलानमति राठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और प्रबुद्ध नागरिकों की भूमिका अहम होती है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सेवा भावना से समाज को सही दिशा मिलती है। पंचायत द्वारा की गई यह पहल न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करती है।
मुख्य अतिथि मुकुत राम गुप्ता ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवा सरपंच दौलत राठिया जी ने भी पंचायत द्वारा किए जा रहे नवाचारों को गांव के लिए लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पंचायत की इस पहल को क्षेत्र में सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri