
TRN एनर्जी कटाईपाली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह
विदाई समारोह में बोले वायुनन्दन पांडे- “परीक्षा परिणाम के बाद भोज के साथ होगा भविष्य की राह पर मंथन”
छाल : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली ‘सी’ में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया, जब मुख्य अतिथि वायुनन्दन पांडे (विभागाध्यक्ष, सुरक्षा एवं प्रशासन, TRN एनर्जी) ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ी घोषणा की।

विदाई नहीं, यह नई शुरुआत है
समारोह को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि छात्र इसे विद्यालय से विदाई न समझें। उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद TRN एनर्जी इसी विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन करेगा। उन्होंने आगे कहा, “हम न केवल आपकी सफलता का जश्न मनाएंगे, बल्कि आपकी क्षमता और संसाधनों पर चर्चा कर भविष्य की राह भी तैयार करेंगे।”




