मुख्य समाचार

झीरम घाटी शहीदों को लैलूंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा का आयोजन

छत्तीसगढ़, रायगढ़, लैलूंगा

 

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

शशि सिदार कि खास लेख

लैलूंगा:झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं व जवानों की स्मृति में लैलूंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया, विधायक प्रतिनिधि ठंडा राम बेहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योसोमती सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, बीरेन्द्र साह, बाबू लाल बंजारे, प्रेम गुप्ता, अपरांस सिन्हा, प्रमोद प्रधान, शोकि लाल प्रधान, सतीश शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

शोक सभा में सभी ने झीरम घाटी में शहीद हुए जवानों और नेताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी की यह घटना कांग्रेस पार्टी और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गहरा आघात थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!