मुख्य समाचार

चुनाव ड्यूटी में जाते वक़्त जवानो से भारी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, सिविल अस्पताल में दर्जन भर घायल जवानो का इलाज जारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 

चुनाव ड्यूटी में जाते वक़्त जवानो से भारी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, सिविल अस्पताल में दर्जन भर घायल जवानो का इलाज जारी

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 

धरमजयगढ़ से दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां दर्जनों सेना के जवान दुर्घटना का शिकार हो गए है। जैसे ही इसकी खबर धरमजयगढ़ में पहुंची मानो हड़कंप सा मच गया सभी घायल जवानो को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया है जिनका इलाज किया जा रहा।

वही घटना में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल जवान से पूछने पर पता चला की वह सभी बस में चाल्हा की ओर चुनाव ड्यूटी के लिए बूथ देखने गए थे जिसके बाद अन्य जगहों के बूथ देखने जा रहें थे। और बस में लगभग 30-40 जवानो की संख्या थी। अचानक मोड़ पर ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई जिस कारण कई जवान घायल हो गए।

जैसे ही सभी को धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती और उनकी टीम द्वारा घायलों का इलाज करने अस्पताल प्रशासन की मदद करने भीड़ गए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!