मुख्य समाचार
धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, राइस मिलर और दो ट्रक ड्राइवर समेत 05 आरोपियों पर अपराध दर्ज….भेजे गए जेल
JAI JOHAR INDIA TV न्यूज

सबसे तेज JAI JOHAR INDIA TV न्यूज नेटवर्क
सिसरंगा धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान खपाने की शिकायत….
धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, राइस मिलर और दो ट्रक ड्राइवर समेत 05 आरोपियों पर अपराध दर्ज….
धरमजयगढ़ पुलिस ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी और प्रबंधन को किया गिरफ्तार, दो ट्रकों में लोड 1900 बोरी धान ट्रक समेत जप्त……
रायगढ़ /थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिसरंगा धान उपार्जन केंद्र में 21 जनवरी को दो ट्रैकों में अवैध धान लाकर खरीदी केंद्र में अवैध तरीके से खापये जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार धरमजयगढ़, खाद्य विभाग व धरमजयगढ़ पुलिस को दिया गया । शिकायत पर तहसीलदार धरमजयगढ़, खाद्य निरीक्षक तथा टीआई धरमजयगढ़ अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक द्वारा राइस मिल के संचालक से साठ-गांठ कर अवैध धान को उपार्जन केंद्र में खापने लाना पाया गया । आज 23 जनवरी 2024 को खाद्य निरीक्षक अजीत कुजूर, द्वारा थाना धरमजयगढ़ में मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा धान खरीदी केंद्र प्रभारी/ऑपरेटर, प्रबंधक, राइस मिलर के संचालक व दोनों ट्रक चालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक- सहदेव कुमार राय और धान केन्द्र प्रभारी/ऑपरेटर- पुरूषोत्तम दास महतं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।




