मुख्य समाचार

लगातार 4 बार पार्षद रहे, युवा नेता विजय यादव भाजपा के नगर विकास के लिए होंगे प्रबल दावेदार 

(कीदा) छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

लगातार 4 बार पार्षद रहे, युवा नेता विजय यादव भाजपा के नगर विकास के लिए होंगे प्रबल दावेदार 

 

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ। इन दिनों नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की चर्चा बनी हुई, वहीं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नगर में दावेदारी पेश करने का माहौल बना हुआ है। जिसमें भाजपा के लिए एक प्रबल दावेदार विजय यादव भी अपना दावेदारी के साथ जीत का दावा ठोंकेंगे। आपको बता दें,विजय यादव लगातार 4 बार वार्ड पार्षद रह चुके हैं। वहीं एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार देखते हुए, वार्ड के जनताओं ने राजनीति और धर्म-जाति से ऊपर उठकर उन्हें चुना था।

 जिन्होंने नि: स्वार्थ भाव से आमजनताओं की सेवा कर नगर विकास कार्य में लगातार अहम भूमिका निभाई है। और वहीं नगर के आम जनताओं के जहन में भी विजय यादव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार की नजर टिकाए हुई है।
वहीं आमजनों का कहना है कि विजय यादव का शालिनता व्यवहार, कड़ी संघर्ष ईमानदार व्यक्तित्व के है। वार्ड में आमजनताओं के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित हुए हैं। जिससे नगर पंचायत एवं वार्डों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
*नगर एवं क्षेत्र के विकास ,जनताओं के लिए करेंगे काम*
वहीं विजय यादव का कहना है, कि नगर पंचायत के वार्ड पार्षद रहकर लोगों की हितों के लिए काम किया है, वैसे ही नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने की दिशा में वह प्रमुखता से काम करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सहयोग से क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या पर सुधार और नगर में समुचित विकास कराने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी एवं जनता उन्हें चुनती है, तो जीतने के बाद वह क्षेत्र के विकास के लिए तन-मन और धन से काम करेंगे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!