मुख्य समाचार

जामबहार पाकुट डेम स्तिथ नाव में गुड़ाखू घिस रहा अधेड़ अचानक डैम में जा गिरा… परिजन की रो रो कर बुरा हाल…36 घंटे से खोजबीन जारी…

जय जोहार इंडिया TV

लैलूँगा जामबहार पाकुट डेम स्तिथ नाव में गुड़ाखू घिस रहा अधेड़ अचानक डैम में जा गिरा…36 घंटे से खोजबीन जारी…

 

रिपोर्टर हीरालाल राठिया लैलूँगा

लैलूंगा । नाव में बैठकर गुड़ाखू घिसने वाला एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति जैसे ही कुल्ला करने के लिए झुका तो वह डैम में जा गिरा। वहीं 35 घंटे से लापता ग्रामीण की खोजबीन जारी है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम ने बताया कि लैलूंगा से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर ग्राम जामबहार स्थित पाकुट डैम में गांव की समिति ने मत्स्य पालन के लिए मछली बीज डाल रखा है और देखरेख के लिए बांध किनारे अस्थायी झोपड़ी भी बनाई गई है।ग्राम खेड़ाआमा निवासी श्यामलाल राठिया आत्मज सेतराम (50 वर्ष) अपने एक साथी के साथ मछली की रखवाली के लिए झोपड़ी से शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे निकला और उसे नाव से डैम के दूसरे छोर में छोडऩे के बाद वापस लौटने लगा। बरसाती पानी से भरे डैम के बीच पहुंचने पर गुड़ाखू की तलब होने पर श्यामलाल ने नाव चलाने के दौरान गुड़ाखू भी किया।

इसके बाद वह कुल्ला करने के लिए जैसे ही वह पानी लेने झुका, अचानक नाव से वह डैम में जा गिरा। किनारे मौजूद लोगों ने श्यामलाल को डैम में गिरते देख उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी तो वहां हडक़म्प मच गया। ग्रामीणों के साथ वर्दीधारियों ने नाव लेकर डैम का जायजा भी लिया, मगर जलमग्न अधेड़ का कोई पता नहीं चला। यही नहीं, दूसरे दिन यानी रविवार दिनभर भी ग्रामीणों और पुलिस ने डैम की खाक छानी और लापता श्यामलाल की तलाश की, लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में पुलिस अब बाहर से गोताखोर टीम की मदद लेगी। वहीं, श्यामलाल के डैम में समाने की घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। हालांकि, तैराकी जानने वाले ग्रामीण युवक डैम में डटे हैं पर बांध में बारिश का पानी लबालब भरे होने के कारण वे भी विवश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!