मुख्य समाचार
राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर गोयल
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज वेब पोर्टल
राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
नक्शा-बटांकन के कार्यों में लाए प्रगति
राजस्व अधिकारी पटवारियों के कार्य की करें समीक्षा
राजस्व न्यायालय के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से करें पूर्ण
आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का अविलंब करें निराकरण
कलेक्टर श्री गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
जय जोहार इंडिया TV डेस्क खबर रायगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व के सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालय में लंबित सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




