मुख्य समाचार

मौहापाली में युवक की हत्या कर जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

मौहापाली में युवक की हत्या कर जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ के मौहापाली में 16 फरवरी की रात जो हुआ, उसने सबको दहला दिया। चपले निवासी 36 वर्षीय शिव प्रसाद पटेल अपने मामा के घर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह वापस नहीं लौटेगा। गली में लहूलुहान और अधजली हालत में मिले शिव प्रसाद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मामला पेचीदा था, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर खरसिया पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की, तो सीसीटीवी फुटेज ने सारा राज उगल दिया। फुटेज में मृतक आखिरी बार निलेश डेंजारे और कृष्णा सोनवानी के साथ देखा गया था।
मृतक ने आरोपी निलेश के पिता की मौत पर विवादित टिप्पणी की थी। ईंट और मुक्कों से बेतहाशा मारपीट, अधमरी हालत में युवक को आग के हवाले किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे को रायगढ़ से हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि नशे और गुस्से के आलम में उसने अपने साथी कृष्णा के साथ मिलकर शिव प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने घायल शिव प्रसाद का मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर लिया है।
एक आरोपी जेल जा चुका है, दूसरे की तलाश जारी है।
पुलिस फरार आरोपी कृष्णा सोनवानी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!