क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

केशबुक में हेराफेरी कर किया 9 करोड़ रु. का घोटाला, 2 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में नेपानगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। बताया जा रहा है कि आरोपी केशबुक में हेराफेरी कर खाता धारकों की राशि गबन कर लेते थे। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भी एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें करीब 9 करोड़ के आस पास का घोटाला उजागर हुआ है और इस मामले में नामजद करीब 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा आरोपी संस्था के कैशियर सुरेश वानखेडे एवं समिति संचालक बसंत सेलू पंवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण केश बुक में हेराफेरी कर जमादारों की राशि का गबन करते थे। बिजली बिल कलेक्शन की राशि में से आधी स्वयं के पास रख लेते थे। साथ ही जो राशि समिति के खाताधारकों द्वारा फिक्स डिपोजिट और बचत खाते में जमा करने के लिए दी जाती थी उसे स्वयं के पास रख लेते थे। सहकारी संस्था में वर्ष 2017 से 2022 के बीच आर्थिक अनियमितता कर संस्था के अमानतदारों की करीबन 8 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि के धोखाधड़ी पूर्वक गबन की शिकायत पर उच्च स्तरीय जांचदल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहकारी संस्था के विभिन्न पदाधिकारीयों की जांच की जा रही है और जो आरोपी है उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri