मुख्य समाचार
राष्ट्रीय_सड़क_सुरक्षा_माह_2025 यात जागरूकता अभियान: रायगढ़ में कैडेट्स और स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण
(की दा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
राष्ट्रीय_सड़क_सुरक्षा_माह_2025 यात जागरूकता अभियान: रायगढ़ में कैडेट्स और स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण
जय जोहार इंडिया TV न्यूज*04 जनवरी, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा आज पुलिस सामुदायिक भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों और यातायात संचालन के गुर सिखाया गया । इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान और विजय सिदार ने कैडेट्स को सुगम यातायात संचालन, यातायात उल्लंघन पर कार्यवाही, और उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को ट्रैफिक वार्डन और ट्रैफिक वॉलिंटियर के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करना था। इससे उन्हें क्षेत्रीय कार्य और लोगों से संवाद करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।




