मुख्य समाचार

ग्राम दर्री में 8 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल 

ग्राम दर्री में 8 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन…..राम भक्तो ने की तैयारी जोरों पर

 

मर्यादित जीवन की सीख देती है रामकथा-पंडित सरोज कुमार पंडा जी

 

8 अप्रैल दोपहर 2 बजे कलश यात्रा
सुरेन्द्र डनसेना जी की खास रिपोर्ट 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क भूपदेवपुर। भगवान श्रीराम जी की पावन कथा श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन ग्राम दर्री भूपदेवपुर में किया जा रहा है।

8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक ग्राम दर्री कथा से राममय होगा 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी 9 अप्रैल से कथा प्रारंभ होगा राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा।

ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है। कथा वाचक पंडित श्री सरोजकुमार पंडा जी के श्रीमुख से रामकथा का वाचन होगा पुरोहित पंडित श्री सुरेश कुमार दुबे जी के द्वारा पूजन होगा।

समस्त श्रोताओं भक्तो से निवेदन है श्रीराम कथा महोत्सव में पहुचकर कथा का अमृतपान कर पूण्य के भागी बने ।।

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!