मुख्य समाचार
कापू में भीषण सड़क हादसा: सगाई से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत, 11 गंभीर
छत्तीसगढ़

कापू में भीषण सड़क हादसा: सगाई से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत, 11 गंभीर
छाल : कापू क्षेत्र में आज एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें ग्राम बांगरसुता के दो ग्रामीणों की असामयिक मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में लगभग 30 लोग सवार थे। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम बांगरसुता निवासी 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।




