मुख्य समाचार

पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया को लेकर संयुक्त जांच दल गठित जांच कार्यवाही के संबंध में 28 जून को प्रस्तुत कर सकते है साक्ष्य/दस्तावेज

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया को लेकर संयुक्त जांच दल गठित
जांच कार्यवाही के संबंध में 28 जून को प्रस्तुत कर सकते है साक्ष्य/दस्तावेज

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़, 12 जून 2024/ कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं रायगढ़ में चतुर्थ श्रेणी आकस्मिक निधि स्वच्छकर्ता/परिचारक सह चौकीदार के

पद पर वर्ष 2012 में संपादित भर्ती प्रक्रिया में महिला/विकलांग आरक्षण का पालन नहीं होने तथा अन्य अनियमितताओं की शिकायत हेतु संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है।

कार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त जांच दल द्वारा सर्व संबंधित को सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए जांच कार्यवाही की जा रही है,

यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो या कोई साक्ष्य/दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहें तो कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 21 में कार्यालयीन समयावधि में 28 जून 2024 को प्रस्तुत कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!