मुख्य समाचार

जिला पंचायत जशपुर (फरसाबाहर )क्षेत्र क्रमांक 13 से बोधसाय मांझी डीडीसी पद के प्रबल उम्मीदवार

(कीदा) छत्तीसगढ़, जशपुर, फरसाबहार

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

जिला पंचायत जशपुर (फरसाबाहर )क्षेत्र क्रमांक 13 से बोधसाय मांझी डीडीसी पद के प्रबल उम्मीदवार

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज छत्तीसगढ़ में पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आरक्षण को लेकर बार-बार तारीख बदलने के बाद अब प्रशासन ने जिला पंचायत अंतर्गत सभी क्षेत्र क्रमांक में जिला पंचायत सदस्य सीट का आरक्षित जारी कर दिया है। और वहीं सीट के लिए दावेदारों का होड़ मची हुई है।
इसी क्रम में जिला पंचायत जशपुर (फरसाबहार )के क्षेत्र क्रमांक 13 से बोधसाय मांझी युवा नेता खड़िया समाज से 2 योजना जिलाध्यक्ष पद पर रहे है वर्त्तमान मे जिलासंरक्षक एवं सर्व आदिवासी समाज प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है का चर्चा क्षेत्रों मे बनी हुई है। जहां क्षेत्र क्रमांक 13 से एक पढ़े लिखे और योग्य प्रबल दावेदार उम्मीदवार होंगे।
आदिवासी युवा नेता है, जिन्होंने अपितु पुरे सक्रियता कार्य करते हुए आमजनताओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर लोगों के हितों में कर रहे है।
और वहीं क्षेत्र के जनताओं के दिलों में जगह बनाकर चर्चा का विषय बन गये हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों की कहना है कि बोधसाय मांझी का लोगों के साथ मधुर व्यवहार, शालिनता, संघर्षशील, और व्यक्तित्व के हैं, जिन्होंने आम जनताओं के हर सुख दुःख एवं हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर तत्काल लोगों के बीच पहुंच कर हर समस्याओं का समाधान कराने में सहायक साबित हुए हैं। और इन्हीं सब खूबियों के वजह ही आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गये हैं।
इसकी भनक हम तक पहुंचा, तो हमने सीधे बोध साय मांझी से संपर्क कर जायजा लेने पहुंचे, उन्होंने मधुर भरे शब्दों में चुनावी संबंध में कहा कि मैं एक साधारण छोटा कार्यकर्ता हूं, और अभी हमने अपने वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से यही सीखा है, कि लोगों का नि: स्वार्थ भाव से सेवा कर लोगों को उनकी असल पहचान कराना, उनके अधिकार के प्रति जागरूक कराना, मुलभूत समस्याओं को दूर करना और साथ ही क्षेत्र के विकास कार्य को प्रगति पर लाना। और यही हमारी प्रमुखता रही है। और साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी समस्या हमारी समस्या है सहयोग और क्षेत्रवासियों की मुख्य समस्या का सुधार एवं समुचित विकास करने का काम करते रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जनता उन्हें चयन करती है तो जीतने के बाद वह क्षेत्र के विकास के लिए तन मन धन से हर संभव प्रयास करेंगे।
 जशपुर जिला के जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 13 के विभिन्न पंचायत आते है जो कि पंडरीपानी , बनगांव, हेटघिचा, खुटगांव, धवरासाड,तुबा फरसा बहार, मेडर बहार, भगोरा बोखी, साहँसपुर, सीमाबारी,अम्बाकछार,डुमरिया, कुम्हार बहार,बारो, दलटोली कोनपारा, डोंगादरहां गंझीयाडीह, महुवाडीह,जामटोली,कोल्हेझरिया, कुल्हारबुढ़ा, माटीपहाड़छर्रा ,जोरंडाझरिया , हांथीबेड़ , भेलवा. सागजोर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!