मुख्य समाचार
राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी
त्रुटि सुधार शिविर आयोजन के पूर्व ग्राम स्तर पर समुचित प्रचार के निर्देश
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा-लोगों की सहूलियत के अनुसार शिविर का समय करें निर्धारित
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ और पुसौर ब्लॉक में राजस्व त्रुटि सुधार शिविरों का किया निरीक्षण

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, रायगढ़, 1 जुलाई 2025/ जिले के ग्राम पंचायतों में जनसुविधा की दृष्टि से राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी आज शिविरों के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने रायगढ़ विकासखंड के ग्राम तरेकेला और पुसौर विकासखंड के ग्राम झारमुड़ा में शिविर का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने तरेकेला में पंचायत सचिव से त्रुटिपूर्ण खातों की जानकारी और लोगों द्वारा सुधार हेतु किए आवेदनों के निराकरण के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि गांव में शिविर एक लाभ अधिकाधिक ग्रामवासियों को मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पहले गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी अग्रिम रूप से पहुंचे। इसके लिए गांव के प्रमुख व्हाट्सएप गु्रप्स के माध्यम से जानकारी साझा करने के साथ ही मुनादी के जरिए भी लोगों को सूचित करने के लिए कहा। जिससे अधिक से अधिक लोग शिविर में आ सकें। उन्होंने त्रुटि युक्त खाता धारकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए सुधार के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश हल्का पटवारी को दिए और कहा इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य राजस्व खाते संबंधी त्रुटियों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। जिससे लोगों को अनावश्यक न भटकना पड़े। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि यह अच्छा अवसर है जब गांव में ही शिविर लगाए जा रहे हैं, इसका पूरा लाभ उठाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा की और स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली।




