मुख्य समाचार

बोर गाड़ी ने छीन ली ज़िंदगी: आगरपानी घाट में दर्दनाक हादसे में पाँच मजदूरों की मौत, चार घायल

छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

बोर गाड़ी ने छीन ली ज़िंदगी: आगरपानी घाट में दर्दनाक हादसे में पाँच मजदूरों की मौत, चार घायल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, दिनांक 11 जून 2025 एक दर्दनाक हादसे ने सुबह-सुबह कबीरधाम जिले के आगरपानी घाट को शोक की चादर में लपेट दिया।

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा एक बोरवाहन अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वही उपचार के दौरान दो ने दम तोड़ दिया कुल पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हृदय विदारक घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी घाट की है, जहां तड़के मजदूरों से भरा वाहन अचानक संतुलन खो बैठा।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार अधिकतर मजदूर जसपुर जिले से ताल्लुक रखते थे, जो अपने परिवारों की रोज़ी-रोटी के लिए दूर-दराज काम करने निकले थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस द्वारा मजदूरों की शिनाख्त का कार्य जारी है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

आपको बताते चले कि आगरपानी घाट की यह सड़क पहले से ही खतरनाक मानी जाती रही है। अब यह हादसा एक बार फिर प्रशासन की आंखें खोलने के लिए काफी है।
जो लोग कल तक अपने घर के लिए रोटी कमाने निकले थे, आज वे ताबूत में लौटेंगे।
इस हादसे ने न सिर्फ परिवारों को उजाड़ा है, बल्कि कई मासूम बच्चों से उनके पिता और कई माँओं से उनके बेटों को छीन लिया है।
समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या मजदूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!