मुख्य समाचार

सर्व आदिवासी समाज कसरावद ने की विश्व आदिवासी दिवस की समीक्षा बैठक कसरावद तहसील स्तर पर 9 अगस्त को शांतिपूर्ण समारोह की तैयारी

मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क,

 

सर्व आदिवासी समाज कसरावद ने की विश्व आदिवासी दिवस की समीक्षा बैठक

कसरावद तहसील स्तर पर 9 अगस्त को शांतिपूर्ण समारोह की तैयारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, कसरावद:- आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तहसील कसरावद में भव्य लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया व आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रणजीत सिंह मंण्लोई, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्या धारवे, उपाध्यक्ष शंकर मेणा, कोषाध्यक्ष सावन मुजाल्दे,सह कोषाध्यक्ष अरविंद भूरिया, सचिव राहुल डालके, सह सचिव शंकर निगवाल, संयोजक कपिल खराड़े, सह संयोजक गोलू गिरवाल, मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, सह मीडिया प्रभारी अंकित ओसारी, संरक्षक लखन भावरे,सह संरक्षक राजकुमार मोहरे, सदस्य निहाल चौहान, सह सदस्य अनिल धारवे जिम्मेदारियां दी गई
समारोह के तहत निकलने वाली रैली के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए,
जिसमें अनुशासन और सुरक्षा पर प्रमुख रूप से जोर दिया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी से अनुशासन में रहकर रैली निकालने और वाहनों को नियंत्रित गति से चलाने का आग्रह किया गया। बैठक में शराब के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अपने-अपने ग्राम के अध्यक्षों को अपने-अपने गांव के समूहों पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते पाया जाता है, तो उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में भेजा जाएगा और उसकी पूरी जवाबदारी स्वयं की होगी।
तहसील स्तर पर सभी अध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है कि पर्व को पूरी तरह से शांतिपूर्वक मनाया जाए। इस बैठक के माध्यम से सर्व आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस को गरिमा और अनुशासन के साथ मनाने की सभी से अपील की गई।
बैठक में उपस्थित पदम सिंह जमरे, प्रवेश डावर, शिवलाल मेहता, नानसिह मण्डलोई, वेरसिह जमरे, प्रदीप राणे,राजकुमार वास्कले, गंगन डावर, जितेन्द्र मोरे, सुनील जमरे, प्रवीण मोहने, उमेश ठाकुर, विनोद चौहान, कैलाश डालके , दिनेश कोठे, मथुरा लाल पवार, राजाराम खांडेकर, मोहब्बत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!