जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
जंगली हाथी से बढ़ती एवं अन्य समस्याओं को लेकर छाल तहसील क्षेत्र की किसानों और ग्रामीणों की महा बैठक कल आयोजित
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ /धरमजयगढ़/छाल – छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज किसानों को खाद की कमी है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश दिखाई दे रही है, साथ ही रायगढ़ जिला एक वनांचल जिला है, जो कि यहां के किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या हाथी मानी जाती है, क्योंकि किसानों की खेत में लगे फसल को लगातार क्षति पहुंचा कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे कई किसानों को भारी नुकसान होती है जिससे उसकी परिवार में बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
वही क्षेत्र के किसानों के ने कई बार शासन प्रशाशन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन अभी तक शासन प्रशाशन ने सुध नहीं ले रही है।
सरकार आती जाती रही लेकिन किसानों की समस्या में कोई समाधान नहीं हुआ, उल्टा और दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
वही धरमजयगढ़ ब्लॉक के छाल तहसील क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा दिनांक 12,09,2025 दिन शुक्रवार को ग्राम कटाई पाली सी में महा बैठक रखी जा रही है।
जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों की भारी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।