जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों,योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595//
9644642505
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में शिक्षा विभाग के कार्यों, योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले संचालित शालाओं में नामांकन,गणवेश एवं साईकिल वितरण,छात्रावास निरीक्षण ,स्वास्थ्य परीक्षण,परीक्षा परिणाम,भवन निर्माण,पाठ्य पुस्तक वितरण,शालाओं में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने संबंधी एवं मरम्मत आदि विषय में चर्चा की गई।

कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम शालाओं में नामांकन के संबंध में समीक्षा करते हुए पहली कक्षा के नामांकन पर विशेष जोर देने एवं नामांकन प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को विकासखण्ड स्तर पर बैठक लेकर अपने निचले अमले को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए।शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को चिन्हित कर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और इसके लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं अध्यापन कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। जिले के मेधावी विद्यार्थी एवं शिक्षकों के छायाचित्र कलेक्ट्रेट कार्यालय की दीवारों पर लगाया जाना सुनिश्चित करे।
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करें।बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की मंशानुरूप शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने का हरसंभव प्रयास करें।
बैठक में डीपीसी श्री प्रमोद शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय श्रीजे.एस.डामोर,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान सहित समस्त बीईओ,बीआरसी,बीएससी,प्राचार्य एवं जनशिक्षक उपस्थित थे।