मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ के बरबसपुर में चौहान समाज का ऐतिहासिक शंखनाद: शिक्षा विकास के लिए 2 करोड़ की मांग, संगठन की मजबूती पर जोर
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
धरमजयगढ़ के बरबसपुर में चौहान समाज का ऐतिहासिक शंखनाद: शिक्षा विकास के लिए 2 करोड़ की मांग, संगठन की मजबूती पर जोर
सामाजिक एकता की नई मिसाल: चौहान समाज का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन संपन्न, शंभु चौहान ने शिक्षा क्रांति के लिए उठाई आवाज
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ़:
धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम बरबसपुर में हाल ही में चौहान समाज का ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठन संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक औपचारिक बैठक न रहकर, सामाजिक एकजुटता और विकास का एक नया अध्याय बन गया है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों और सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।






