मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ में प्रतिभाओं का सम्मान; छोटेलाल मरकाम ‘प्रशस्ति पत्र’ से नवाजे गए

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ में प्रतिभाओं का सम्मान; छोटेलाल मरकाम ‘प्रशस्ति पत्र’ से नवाजे गए

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क – देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित मुख्य समारोह में जिले की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा दी है। इनमें से एक प्रमुख नाम रहा श्री छोटेलाल मरकाम का, जिन्हें उनके सराहनीय कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

रायगढ़ के जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
​धर्मजयगढ़ वनमंडल में कार्यरत श्री छोटेलाल मरकाम को वर्ष 2025-26 के दौरान वृक्षारोपण कार्य में उनके सराहनीय योगदान और विशिष्ट सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया है।
छोटेलाल मरकाम को प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी (भा.प्र.से.) के हस्ताक्षरित इस प्रशस्ति पत्र के साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2026)
​सम्मानित व्यक्तित्व: श्री छोटेलाल मरकाम ​कार्यक्षेत्र वनमंडल कार्यालय, धर्मजयगढ़ वन परिक्षेत्र छाल सर्किल हाटी में वर्तमान पदस्थ है।

छोटेलाल मरकाम जैसे कर्मठ लोगों का सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!