मुख्य समाचार
अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर सख्त कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण के लिए मीडिया से सहयोग की अपील
छत्तीसगढ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित
साइबर अपराध को बताया वर्तमान की बड़ी चुनौती, रायगढ़ को नया साइबर थाना मिलने पर जिलेवासियों को दी बधाई
अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर सख्त कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण के लिए मीडिया से सहयोग की अपील
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ : आज दिनांक 28/01/2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह की जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पत्रकार साथियों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने कार्यों का विजन साझा किया। उन्होंने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा वर्ष 1997 में डीएसपी चयन के बाद राज्य के विभिन्न जिलों एवं बटालियन में दी गई सेवाओं और अनुभवों की जानकारी दी।




