मुख्य समाचार

छाल-खरसिया सड़क के लिए 15.34 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़

छाल-खरसिया सड़क के लिए 15.34 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

​छाल: रायगढ़ जिले के छाल से खरसिया मार्ग के सुदृढ़ीकरण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कायाकल्प के लिए ₹15.34 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।
क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
​भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष डोलनारायण पटेल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिसके सुदृढ़ीकरण से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहद सुगम हो जाएगी साथ ही आवागमन में आसानी के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।
​मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए ​मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह स्वीकृति इसी संकल्प का परिणाम है।” उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के और भी नए आयाम स्थापित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!