मुख्य समाचार

नारी शक्ति समाज की आधारशिला: बनहर में भव्य महिला सम्मान समारोह संपन्न

​सांसद राधेश्याम राठिया और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महिलाओं का बढ़ा मान

नारी शक्ति समाज की आधारशिला: बनहर में भव्य महिला सम्मान समारोह संपन्न
​सांसद राधेश्याम राठिया और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महिलाओं का बढ़ा मान

​छाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम बनहर में लोक शक्ति समिति द्वारा एक भव्य ‘महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं घर की चौखट लांघकर खेती-किसानी से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। देश के विकास में उनकी भूमिका अतुलनीय है।

लोक शक्ति समिति ने इस अवसर पर अपनी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि समिति जल, जंगल, जमीन और जानवरों के संरक्षण के साथ-साथ आजीविका के नए अवसरों पर काम कर रही है। छ.ग. हाई इंपेक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना (फेस-2) के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक कृषि और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

समारोह में सफल महिला समूहों की उपलब्धियों को सराहा गया, जिनमें प्रमुख हैं:
​दुर्गा उत्पादक समूह (बनहर): मूंगफली की उन्नत खेती।
​पूजा उत्पादक समूह (कीदा): उन्नत बकरी पालन।
​रिमझिम उत्पादक समूह (बरतापाली): मूंगफली उत्पादन में आत्मनिर्भरता।

इस गरिमामयी अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जनपद सदस्य रोहिणी पटेल सहित स्थानीय पार्षद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!