रील बनाने का शौक पड़ा भारी! अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक, पानी से नहीं आया बाहर
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रील बनाने का शौक पड़ा भारी! अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक, पानी से नहीं आया बाहर
धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ अंबेटिकरा पुल पर वीडियो (रील) बनाने के चक्कर में एक युवक की जान आफत में पड़ गई है। पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाने के बाद युवक पानी के ऊपर वापस नहीं आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

वीडियो बनाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा कल का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जयसिंह अघरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जयसिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अंबेटिकरा पुल पर आया हुआ था। इसी दौरान मोबाइल पर वीडियो शूट करने के चक्कर में उसने पुल के ऊपर से सीधे नदी में छलांग लगा दी। लेकिन हैरान और परेशान करने वाली बात यह रही कि कूदने के बाद वह पानी से ऊपर लौटकर नहीं आया।
हाटी क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों युवक
इस हादसे के वक्त मौके पर तीन युवक मौजूद थे। लापता/मृतक जयसिंह अघरिया, पिंटू निषाद और हीरालाल—ये तीनों युवक छाल थाना क्षेत्र के हाटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोस्तों के सामने ही जयसिंह नदी के गहरे पानी में समा गया।
मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और गोताखोरों की टीम के साथ बुलाई गई है। नदी में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।।



